नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमण्ड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंक कर जीता खिताब .

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमण्ड लीग का खिताब जीत लिया है। उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंक कर यह खिताब जीता अपने नाम किया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को इस जीत पर बधाई दी है। 

एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमण्ड लीग में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। खेल मंत्री  ने कहा कि नीरज चोपड़ा सच्चे अर्थों में विजेता हैं, जिसने राष्ट्र को एक बार फिर गर्व करने का अवसर दिया है।
 

#dominatedDohaDiamondLeague,,