देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 12 लाख 48 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। पर्यटन विभाग के अनुसार सबसे अधिक 4 लाख 27 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम की यात्रा की।
उधर 28 मई से 15 जून तक हेलीकाप्टर से केदारनाथ यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग 23 मई से शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि 23 मई को खुलने वाले हेली टिकटों के बुकिंग स्लाट को बढ़ा दिया गया है।
#ChardhamYatra,#bookingslotsforheliticketskedarnath,,



