राज्यपाल गुरमीत सिंह ने  ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन किया लांच, यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं की मिलेगी जानकारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजभवन से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। इस मोबाइल एप का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य जरूरतों की जानकारी उपलब्ध कराना है। 

इस एप में यात्री नजदीकी विवेकानंद हेल्थ मिशन चिकित्सालय की जानकारी, वहां उपलब्ध सेवाएं, आपातकालीन नम्बर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विवेकानंद हेल्थ मिशन चारधाम यात्रा मार्गों पर निशुल्क इलाज उपलब्ध करा रहा है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि चारधाम में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित होगा। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुज सिंघल ने बताया कि चारधामों में तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के अपने संकल्प को पूर्ण करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम और गंगोत्री धाम में आईसीयू सुविधा के साथ चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। इनमें लैब की सुविधा, डिजिटल एक्स-रे सुविधाएं और दवाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

@ChardhamSathi,#mobileapphealthservices,,,