18 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 FM ट्रांसमीटरों का लोकार्पण, उत्तरकाशी के लोगों को भी मिलेगा विशेष लाभ .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 18 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 91 FM ट्रांसमीटरों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि सरकार लोगों तक प्रौद्योगिकी पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रौद्योगिकी क्रांति से रेडियो के नए अवतार में उभरने में मदद मिली है और ऑनलाइन एफएम के साथ ही पॉडकास्ट के माध्यम से डिजिटल इंडिया ने नए श्रोता जोड़े हैं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 91 FM ट्रासंमीटरों के उद्घाटन से करोड़ों लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सोशल एवं कल्चरल कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि FM ट्रासंमीटर की सुविधा होने से सीमांत जनपद उत्तरकाशी के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

#91FMtransmitters,#PmModi,#CMdhami,,,