बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मेरी सहेली सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन लगाने की शुरूआत .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर मेरी सहेली सैनेटरी नैपकिन पैड वैंडिंग मशीन लगाने की शुरूआत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लड़कियों में सैनिटेशन, हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने और उनकी झिझक मिटाने के लिए यह मशीनें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों अस्पताल समेत लड़कियों और महिलाओं की पहुंच वाले क्षेत्रों में ये नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इन सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन से पांच रुपये में दो सैनेटरी नैपकिन प्राप्त की जा सकती हैं और पूरे प्रदेश में ऐसी 8 हजार मशीनें लगाई जाएंगी।