देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के लिए अच्छी खबर है, भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले विशिष्ट राष्ट्रीय पंचायत पुरुस्कार 2023 के लिए राज्य के दो गांव का चयन किया गया है। ये दोनों गांव जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा विकासखंड के चोपड़ियाल गांव एवं जड़धार गांव है।
टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि उपलब्धि सामूहिक भागीदारी से संभव हुई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों को स्वच्छता और हरित केटेगरी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिहरी जनपद को 20 सूत्रीय कार्यक्रम में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।



