शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने किया समर्थ पोर्टल लांच, राज्य के विश्व विद्यालयों में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेश.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। 

आपको बता दें कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है।
 

#Samarthportal,,