डीएम और एसएसपी ने आगामी कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संयुक्त रुप से आगामी कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक से कांवड़ पट्टी तक का निरीक्षण किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत झूलते तारो और पेड़ों की टहनियों को भी हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कावंड़ पट्टी की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरी नहर पट्टी की मरम्मत की जाये। 

वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों से पथ प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुरूप कांवड़ मेले से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें जिम्मेदारी से बनाई जाए। जिसके लिये बजट की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

#KanwarMela2023,,