जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों के लिए पीने के पानी के लिए 150 वाटर होल को पानी से भर दिया गया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों के लिए पीने के पानी की कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत पार्क प्रशासन ने यहां बनाए गए लगभग 150 वाटर होल को पानी से भर दिया है। 

पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पार्क के अंदर कई जगह सोलर पावर पम्प भी लगा दिए गए हैं। इसके माध्यम से सभी वाटर होल पाइपो से जोडे़ गए हैं, जिससे उनमें पानी पहुंच रहा है। टैंकर व अन्य बड़े स्रोतों से भी इनमें पानी की सप्लाई की जा रही है। पार्क निदेशक डॉ. धीरज पांडेय का कहना है कि वन्यजीवों को इधर-उधर न भटकना न पडे इसके लिए पानी की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।