मौसम विभाग ने दो जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी, दो जनपदों के विद्यालयों में अवकाश घोषित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट है, मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के देहरादून और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली चमकने और बादलों की भयंकर गर्जना का पूर्वानुमान भी लगाया गया है. इसके साथ ही देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.


02 सितंबर से अगले 24 घंटों में प्रदेश के जनपद देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के अलग-अलग स्थानों पर यथा हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी, रायवाला तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा/गरज के साथ छींटे/बिजली गिरने/बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। 


राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और  गर्जना के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी है. उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है. 3 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, 3 सितंबर और 4 सितंबर को भी बारिश का यही पैटर्न रहेगा।  

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जनपद चंपावत, चमोली  में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसके दृष्टिगत दोनों जनपद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 सितम्बर 2025 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया गया है।