मौसम विभाग देहरादून ने जारी किया पूर्वानुमान, US नगर के 12 तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुई जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने जनपद में 29 दिसंबर को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने ऊधमसिंह नगर में सुबह से मध्यम घना कोहरा होने संभावना व्यक्त की गई है, शीतलहर को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी यूएसनगर ने 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है।