उत्तराखंड में 31 जनवरी की मध्यरात्रि से फिर बदलेगा मौसम, पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन जिलों में होगी बर्फ़बारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में 31 जनवरी की मध्यरात्रि से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऊँचे पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय हो रहा है।

आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। 1 और 2 फरवरी को इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यम ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

राज्य के मैदानी इलाकों हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में बर्फबारी की संभावना है। 

#Uttarakhandweather,#snowfall,,