INDvsNZ T20: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें T20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है। उन्होंने मात्र 42 गेंदों पर 100 रन पूरे कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ईशान की यह पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई है। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और खुद को एक विध्वंसक ओपनर के रूप में स्थापित किया।
T20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन अब सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी ने कीवी टीम के खिलाफ इतनी कम गेंदों में सैकड़ा नहीं जमाया था। उन्होंने कीवी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को निशाना बनाया और मैदान के चारों ओर बाउंड्री की बौछार कर दी, जिससे न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेअसर नजर आया। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट झटके
#IshanKishan,#INDvsNZT20,,



