देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में हुए प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला व कई के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस बारे में राज्य सरकार की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार बागेश्वर और देहरादून के डीएम बदले गए हैं।
जबकि गढ़वाल आयुक्त के पद से विनय शंकर पाण्डेय को हटाकर वहां आनंद स्वरूप को नया आयुक्त बनाया गया है। इस दौरान सविन बंसल की जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि बागेश्वर में आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडेय को नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विनय शंकर पाण्डे (IAS-2007) जो सचिव-मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, निवेश आयुक्त-नई दिल्ली, आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उनसे आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी का प्रभार वापस ले लिया गया है। इसकी जगह पर उन्हें सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।



