गदरपुर में CM धामी और विधायक अरविंद पांडेय की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने परिवारिजनों का कुशलक्षेम जानी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): गदरपुर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारिजनों का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के नौनिहालों से मिलकर उन्हें स्नेह एवं शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।