खेत बचाओ अभियान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी साथ रहे मौजूद.

देहरादून/रुद्रपुर(हिल न्यूज़ लाइव): रुद्रपुर के गांधी मैदान में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी विकास है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सभी समान रूप से सहभागी बनें।  

इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर संग्रहालय एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों संग धान फसल की रोपाई भी की।