केदारनाथ यात्रा एक बार फिर से सुचारु, मौसम खराब होने की वजह से यात्रा को एक दिन के लिए रोका गया था.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चार धामों में से एक श्री केदारनाथ धाम में आज सुबह से यात्रा को एक बार फिर से सुचारु कर दिया गया है। दरअसल बीते रोज मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया था। 

मौसम में सुधार को देखते हुए प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुबह से शुरू कर दिया गया है। साथ ही ऋषिकेश, श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के लिए भी वाहनों का संचालन शुरु कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा अशोक ने जानकारी दी कि बुधवार शाम से मौसम में सुधार होने के कारण सोनप्रयाग, गौरीकुंड से केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू कर दी गई है।

#Kedarnathyatra2023,,