देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 17 मई को ऋषिकेश से पांच प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के लिए भी आमंत्रित किया।



