देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रुद्रप्रयाग जनपद के लगभग 50 कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू करने से सरकारी विभागों के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता आएगी, साथ ही इससे कार्यालय पेपरलेस भी होंगे।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिन विभागों में अभी तक ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू नहीं की गई है वे शीघ्र ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि इस प्रणाली को शुरु करने में किसी भी प्रकार का कोई विलंब और शिथिलता न बरती जाए। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं और सुविधाओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला स्तर पर यह कदम उठाए जा रहें हैं।
#E-office, ,



