देहरादून/अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा दौरे पर रहे जहां मुख्यमंत्री धामी ने डोल आश्रम अल्मोड़ा में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन करने के साथ ही नर-नारायण मूर्तियों का अनावरण किया एवं श्रीयंत्र में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्वि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य महाराज कल्याणदास जी ने एक साधक के रूप में पांच दशकों तक लगातार साधना की और सम्पूर्ण भारत वर्ष के अन्दर अनेकों ऐसे प्रकल्प खड़े किए, जिनके माध्यम से सामाजिक कार्य चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी को बुद्व पूर्णिमा की बधाई देते हुए महात्मा बुद्ध के धर्म, शान्ति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक कठोर धर्मान्तरण का कानून लेकर आयी है। भूमि अतिक्रमण को भी समाप्त किया जाएगा तथा समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा।
#KalyanikaHimalayaDevasthanam,,,



