देहरादून/केदारनाथ: केदारनाथ मार्ग पर लिनचौली से आगे भैरव ग्लेशियर और कुबेर ग्लेशियर पर पहाड़ी से अत्यधिक बर्फ आने के कारण बंद हुए मार्ग को खोल दिया गया है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा फिर सुचारु हो गई है। ग्लेशियर टूटने से मार्ग दोबारा बाधित हो गया था। एस.डी.आर.एफ के जवानों ने युद्ध स्तर पर कार्य कर बर्फ को काटकर हटाया। इसके बाद रास्ता खोल दिया गया।
इस बीच मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि 8 मई तक पहाड़ के पांच जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सात मई को कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
#Kedarnathroute,,,



