CM पुष्कर धामी ने देखी द केरला स्टोरी फिल्म, फिल्म को वास्तविकता से कराती परिचित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार द केरला स्टोरी फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि फिल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाली बताया। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ,मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी आदि उपस्थित थे।

#TheKerlaStory,,