चंपावतः सीएम धामी ने स्मार्ट स्कूल ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ.

देहरादून( हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में संपर्क फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 'स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लाक नवाचारी शिक्षा का महत्वपूर्ण बिंदु बनकर उभरा है। यह देश का पहला जिला है जहां 'स्मार्ट क्लास स्मार्ट ब्लाक' की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि चम्पावत जिले के 137 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत सम्पर्क टीवी, डिवाइस के साथ नवाचार की शिक्षा मिलेगी।