देहरादून( हिल न्यूज़ लाइव): बागेश्वर जिले में गौ वंश में लंपी वायरस फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग की टीम विभिन्न गांवों में कैंप कर रही है। लंपी वायरस से बागेश्वर जिले में अभी तक 3 मवेशियों की मौत हो चुकी है। वही अब तक विभाग की टीम ने 176 गांवों में जाकर बीमार पशुओं की जांच और उपचार किया है।
अभी तक के उपचार के बाद करीब 300 से अधिक मवेशी ठीक भी हुए है। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कमल पंत ने बताया कि यह एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है। जिसमें पशुओं के शरीर में दाने उभरने के साथ ही हल्के से तेज बुखार और कभी-कभी आंख, नाक और मुंह से लार गिर सकती है।



