देहरादून/पिथौरागढ़( हिल न्यूज़ लाइव): पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने बीएसएनल और एक निजी कम्पनी के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के सीमांत क्षेत्र बूंदी, बिलजु और मिलम में टावर स्थापना के दृष्टिगत आगामी 10 दिन के अंदर राजस्व टीम के साथ संयुक्त सर्वे कर लिया जाये। उन्होंने बिलजु और मिलम के जिन क्षेत्रों में सड़क नहीं है वहां पर हेलीकॉप्टर से सामान पहुंचाने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गूंजी, रांगकांग और कुटी में टावर स्थापना कार्यों की जानकारी ली । जिस पर अधिकारियों ने बताया कि गूंजी में मोबाईल टावर स्थापना कार्य शुरू कर दिया गया है।



