राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मोबाइल एप ‘यूनिवर्सिटी कनेक्ट उत्तराखण्ड’ का किया लोकार्पण .

देहरादून( हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए तैयार किये गये मोबाइल एप ‘‘यूनिवर्सिटी कनेक्ट उत्तराखण्ड’’ का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि इस मोबाइल एप के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के सभी राज्य विश्वविद्यालय एक प्लेटफॉर्म पर राजभवन के साथ जुड़ गये हैं। 

इस उपलब्धि पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह डिजिटलीकरण की ओर हमारे बढ़ रहे कदम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यू.टी.यू. द्वारा डिजीटलीकरण की ओर जो अग्रणी भूमिका निभायी गई  है, अन्य विश्वविद्यालयों को भी इस कदम से सीख लेने की जरूरत है।