देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 25 मई को 11 बजे घोषित होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई थीं। हाईस्कूल में 1 लाख 32 हजार से अधिक और इंटरमीडिएट में 1 लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1 हजार 253 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
#UttarakhandBoardresult2023,#uttarakhandboard2023result,,



