राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनीताल में राजभवन सचिवालय के पुनरोद्धार कार्यों का किया लोकार्पण .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज नैनीताल में राजभवन सचिवालय के पुनरोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राजभवन सचिवालय के कार्यालयों में किए गए नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया। 

राजभवन सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए नवीनीकरण कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की।