पंच केदार में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट आज सुबह 11 बजे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये गए है। अब अगले 6 माह तक भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना यहीं पर संपन्न होगी। 

आपको बताते दें कि भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गोंडार से चलकर आज सुबह मद्महेश्वर धाम पहुंची। डोली ने मंदिर की परिक्रमा की। उसके बाद मुख्य पुजारी और मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खोल दिए गये।

#Madmaheshwar,,