देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा। कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। महंगाई भत्ता बढ़ने पर कर्मचारियों और पेंशनरों ने सरकार का आभार जताया है।



