देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
देहरादून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
डीआरएम मुरादाबाद मंडल अजय नंदन समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने देहरादून स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
#VandeBharattraintoUttarakhand,,,



