समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति राजनीतिक दलों, विभिन्न आयोगों और लोगों से करेगी संवाद.

देहरादून( हिल न्यूज़ लाइव): समान नागरिक संहिता के परीक्षण और क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति 24 और 25 मई को देहरादून में विभिन्न आयोगों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचारों को जानने का प्रयास कर रही है। 

अपर सचिव समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति प्रताप सिंह शाह ने बताया कि समान नागरिक संहिता समिति 24 मई को ग्यारह बजे से दोपहर 2.30 बजे तक उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता कार्यालय स्थित राज्य अतिथि गृह, एनेक्सी भवन के सभागार में विभन्न आयोगों के साथ बैठक होगी और तीन बजे के बाद सर्वे चौक स्थित आईआर डीटी ऑडिटोरियम देहरादून में जनसंवाद कार्यक्रम होगा। 

इसमें समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को भी समान नागरिक संहिता के समंबध में बोलने का मौका दिया जाएगा। इसके अगले दिन 25 मई को राज्य अतिथि गृह सभागार में 11 से पांच बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया जायेगा।

#UccInUttarakhand,#UniformCivilCode,,