कांवड़ मेला को लेकर बैठक, कांवड़ मेला क्षेत्र का पूरा दौरा कर अपनी रिपोर्ट देना करें सुनिश्चित .

देहरादून( हिल न्यूज़ लाइव): हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 4 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ मेला के संबंध में बैठक आयोजित की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कांवड़ पट्टी/गंगनहर पट्टी मार्ग की मरम्मत सहित झाड़ी कटान, घाटों की सफाई और जंजीर व्यवस्था पर विशेष चर्चा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांर्किंग में शौचालय और विद्युत व्यवस्था को भी टेंडर में शामिल करें। 

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों के कांवड़ मेला क्षेत्र का पूरा दौरा करें और अपनी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले से जुड़े जो भी कार्य हों, उनके टेंडर एक सप्ताह के भीतर कर लिए जाएं, जिससे समय पर काम पूर हो सकें।

#KanwarMela2023,,