उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस रेल की सौगात, CM ने PM मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जताया आभार.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस रेल की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए करीब डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं दी हैं। इसी क्रम में कल से वंदे  भारत रेल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उत्तराखंड के लोगों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी बल्कि देश दुनिया से आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

#VandeBharatExpressTrain toUttarakhand,,,