देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ड्यूटी के दौरान सचिवालय के कार्मिकों के बच्चों की उचित देखभाल के उद्देश्य से इसे बनाया गया है।
बता दें कि बच्चों के लिए खुले ये पालना काफी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस पालने में स्मार्ट क्लासरूम से लेकर दीवारों पर शानदार चित्रकारी, सुलभ शौचालय, मौसम के मुताबिक ए. सी. सहित बच्चों के खेल के तमाम साज़ो सामान उपलब्ध हैं।



