देहरादून/नैनीताल(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनीताल राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने खुशी जताई कि कुछ समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों को विदेशों में भी बेचा जा रहा है, ऐसे समूह अन्य के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि महिला स्वयं समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने के लिए उत्पादों में वैल्यू एडिशन के साथ-साथ उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर फोकस किए जाने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा मैंने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद दी जाए और समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए अधिक से अधिक आउटलेट उपलब्ध कराएं जाए।



