देहरादून/रामनगर(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा।
इसमें 81.48 प्रतिशत छात्र और 88.94 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.48 प्रतिशत छात्र और 83.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, हाईस्कूल में बी.एच.एस.वी.एम कांडीसौर छाम के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। जिनमें हाईस्कूल के में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट के एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
#UttarakhandBoardResult2023,,



