विश्व हिंदू परिषद की केन्द्रीय मार्ग-दर्शक मण्डल की बैठक, CM धामी ने भी विचार किए साझा .

देहरादून/हरिद्वार(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे उन्होंने जहाँ विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग-दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाने का कई वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। वहां श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में रोपवे बन जाने से केदारनाथ तथा हेमकुंट धाम की यात्रा और भी आसान होने वाली है। 

चारधाम यात्रा की भांति कुमाऊँ में मानासखंड मन्दिर माला मिशन के तहत कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए बनाई गई समिति ने 90 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा कर लिया है, जो आगामी 30 जून तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी।उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्मान्तरण की रोकथाम के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है। 

#VishwaHinduParishad,,