चम्पावत दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, अद्वैत आश्रम मायावती के ध्यान केंद्र और धर्मार्थ अस्पताल का किया भ्रमण .

देहरादून/चम्पावत (हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर आज चम्पावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले के विकास पर चर्चा की। उन्होंने जिले में अवस्थापना सुविधाओ के विस्तार के साथ ही पर्यटन और रोजगार  को बढ़ावा देने की बात कही। 

इस दौरान उन्होंने  रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों व विभिन्न स्वयं  सहायता समूह के लोगों से मुलाकात  कर  उनके उत्पादों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने अद्वैत आश्रम मायावती के ध्यान केंद्र और धर्मार्थ अस्पताल का भी भ्रमण किया। 

मायावती आश्रम में राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म की ओर आकर्षित करता है।