देहरादून(हिल न्यूज लाइव): केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि सट्टेबाजी और जुए जैसे प्लेटफॉर्म के प्रचार पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाएं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चन्द्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि देश के सभी हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ अवैध माने जाते हैं। चन्द्र ने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म पर मोटे तौर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन अब यह पता चला है कि सट्टेबाजी और जुए जैसे काम आउटडोर मीडिया के जरिए किए जा रहे हैं .



