दो दिवसीय Youth-20 कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत, देश विदेश के युवा प्रतिनिधि ले रहे भाग .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय यूथ 20 कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश के युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

इसमें युवाओं के स्वास्थ्य, उनके कल्याण के साथ-साथ खेलकूद से संबंधित नीतियों पर चर्चा की जा रही है ताकि इसके निष्कर्ष से युवाओं को प्रेरित कर उनके भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाए जा सके। इस अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यूथ 20 सम्मेलन में खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी प्रतिभाग किया। 

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक डॉ मीनू सिंह ने बताया Y-20 सम्मेलन जी-20 का ही भाग है जिसमें समग्र चिकित्सा के संबंध में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है l

#Youth-20consultation,#Rishikesh,,