ईको टास्क फोर्स को सौगात, सीएम धामी ने गाडियां और मोटरसाइकिल को दिखाई हरी झंड़ी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये चौपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स के लिए 6  पॉलीहाउस का निर्माण करेगा, जिसमें 4 पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों और दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। 

मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल भण्डारण हेतु 50 हजार लीटर की क्षमता की टंकियों का निर्माण करने के साथ ही 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए इको टास्क फोर्स की स्थापना की गई थी, उसकी पूर्ति के लिए यह टीम निरंतर प्रयासरत है। 127 इको टास्क फोर्स स्थापना के बाद से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार अच्छा कार्य कर रही है।

#EcoTaskForce,,