नवनिर्मित संसद भवन कल राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित संसद भवन कल राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। यह भवन वास्‍तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है और राष्‍ट्र की प्रगति का गौरवशाली प्रतीक है। 

इस भवन की आंतरिक साज-सज्‍जा देश की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शाती है। अत्‍या‍धुनिक तकनीक वाले इस भवन में संसद सदस्यों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी और उनकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। 

central vixta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नया संसद भवन प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा।  उन्होंने ट्वीट में एक वीडियो साझा किया जिसमें संसद भवन की झलक दिखाई गई है। उन्होंने लोगों से इस वीडियो को हैशटैग के साथ #MyParliamentMyPride पर साझा करने का अनुरोध किया है।

#NewParliamentHouse,#CentralVista, ,