दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि, प्रदेश में 2 जून तक का ऑरेंज अलर्ट जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देश के अनेक इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। देहरादून और मसूरी में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। 

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि होने के समाचार हैं। मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर प्रदेश में 2 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार और बुधवार को भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। 

आज तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज देर शाम को भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में एक जून तक बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।