देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। इस वर्ष के अन्त तक बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन प्रशासन द्वारा पुनर्निर्माण कार्याे की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इस ओर चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट इंप्लिमेंटेशन यूनिट के अधिकारियों, आईएनआई के डिजाइन कन्सल्टेंट, वाडिया इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों और तकनीकी एक्सपर्ट के साथ संचालित निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे के लिए जरूरी सामग्री को एडवांस में मंगवाया जाए। रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्याे को प्राथमिकता पर रखते हुए मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए।
#masterplanBadrinathDham,,



