देहरादून/हल्द्वानी(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को इससे जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन में चिन्हित किए गए मंदिरों तक पहुंचने के लिए दो लेन की सड़क बनेगी। ताकि मानसखंड में पर्यटन बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले इनवेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बहुत से उद्यमियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताई है।



