सीएम ने 50 करोड़ 54 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास, लोगों की समस्याओं को भी सुना .

देहरादून/चम्पावत(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही 42 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। चम्पावत विधायक के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। 

इसी उपलक्ष्य में चंपावत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। लेकिन उड़ीसा में हुए रेल हादसे के चलते मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार के सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम और रोड शो को निरस्त कर दिया।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर सभी स्टॉलों पर उपस्थित उद्यमियों, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह आदि का उत्साहवर्धन कर सराहना भी की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका व आदर्श चम्पावत की ओर बढ़ते कदम कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड चम्पावत के कैम्प कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम "विकल्प रहित संकल्प" के साथ उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश की बनाने की ओर अग्रसर है। श्रेष्ठ जनपद, श्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना के तहत जनपद चम्पावत को आदर्श चम्पावत बनाया जा रहा है।