डीजीपी की किताब का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, किताब से साइबर क्राइम से बचने में मिलेगी मदद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक ओपी मनोचा की पुस्तक ‘साइबर एनकाउंटर्स’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि साइबर क्राइम आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। 

प्रदेश के डीजीपी द्वारा इस चुनौती के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना पुस्तक की प्रासंगिकता को और भी बढ़ा देता है। इसमें सत्य घटनाओं को आधार बनाकर साइबर अपराधों का विश्लेषण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। 

साइबर अपराध पुलिस और अपराधियों के बीच कभी न खत्म होने वाला एक ऐसा खेल है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में रहते हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने पुस्तक के संबंध में जानकारी दी। समारोह में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

#bookcyberencounters,,,